जालंधर के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, शहर में मचा हड़कंप

JALANDHAR Punjab

जालंधर (साबी): जालंधर शहर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब सेंट जोसेफ स्कूल, के.एम.बी. स्कूल और आई.वाई. स्कूल के प्रिंसिपलों को ई-मेल के जरिए स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी भरा मेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही जालंधर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ संबंधित स्कूलों में पहुंचे और पूरे परिसर को घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। बम निरोधक दस्ते द्वारा स्कूल की इमारत, कक्षाओं और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की जा रही है।

एहतियातन किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों को घबराहट से बचाते हुए उनके परिजनों को फोन कर बच्चों को घर ले जाने के लिए कहा गया। किसी स्कूल प्रबंधन ने इसे मॉक ड्रिल बताया तो किसी ने अचानक करंट आने की वजह बताकर छात्रों को छुट्टी दी, ताकि पैनिक की स्थिति न बने।

हालांकि, इस घटना के बाद शहर का माहौल पूरी तरह सहमा हुआ नजर आया। अभिभावकों में भी भारी चिंता देखने को मिली। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह किसी शरारती तत्व की हरकत है या फिर जालंधर शहर में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी की जा रही है।

फिलहाल पुलिस के उच्च अधिकारी पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और धमकी भरे ई-मेल के स्रोत का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *