जालंधर : जालंधर के डिवीजन नंबर-2 थाना क्षेत्र में खुलेआम शराबखोरी का खेल जारी है। थाने से कुछ ही दूरी पर देर रात पटेल चौक से लेकर फुटवाल चौक तक सड़क पर निकलना मुश्किल हो जाता है। जगह-जगह लगी रेहड़ियों पर बिना किसी रोक-टोक के शराब परोसी जा रही है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पटेल चौक से वर्कशॉप चौक और पटेल चौक से वाल्मीकि गेट तक कई रेहड़ी संचालक पैसों के लालच में अपने अड्डों पर शराब पिलाते हैं। नशे में धुत लोग राहगीरों के साथ न केवल बदतमीजी करते हैं बल्कि अक्सर सड़क जाम और झगड़े की स्थिति भी पैदा कर देते हैं।
लोगों का आरोप है कि पुलिस चौकी और थाना बिलकुल पास होने के बावजूद ऐसे अवैध ठिकानों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इससे इलाके में असुरक्षा का माहौल बढ़ता जा रहा है और परिवारों के लिए रात के समय इस रूट पर आना-जाना बेहद जोखिमभरा बन गया है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराबखोरी पर तुरंत रोक लगाई जाए और नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad