जालंधऱ (कशिश): पंजाब में समय से पहले गर्मी शुरू होने से महानगर की थोक सब्जी मंडी में सब्जियों की आवक बढ़ गई है। हालात यह हैं कि कई सब्जियां 5 से 10 रुपये प्रति किलो तक बिक रही हैं, लेकिन मंडी में खरीदार कम नजर आ रहे हैं। वहीं, यही सब्जियां गली-मोहल्लों में पहुंचते ही तीन से चार गुना दाम पर बेची जा रही हैं।
होली के कारण कई प्रवासी स्ट्रीट वेंडर अपने गांव लौट गए हैं, जिससे मंडी से सब्जियों की निकासी कम हो गई है। दूसरी ओर, शादियों का सीजन खत्म होने और गर्मी बढ़ने से मांग घटी है। गर्म मौसम में हरी सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं, इसलिए किसान और आढ़ती कम कीमत पर बेचने को मजबूर हैं।
आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि मौजूदा हालात में किसानों को लागत भी पूरी नहीं मिल रही। अधिक आवक और कम मांग के कारण मंडी में दाम गिर रहे हैं, जबकि खुदरा स्तर पर ग्राहकों से ऊंची कीमत वसूली जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad