ईरान-इजरायल तनाव का असर: शारजाह एयरपोर्ट पर फंसे कई पंजाबी यात्री, फ्लाइट अचानक रद्द

Punjab Videsh

ईरान और Israel के बीच जारी तनाव का असर अब हवाई सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में Sharjah International Airport पर कई पंजाबी युवक समेत अन्य यात्री उड़ान रद्द होने के बाद फंस गए हैं।

जानकारी के अनुसार यात्रियों को पहले बोर्डिंग पास जारी कर दिए गए थे, लेकिन क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव के चलते संबंधित फ्लाइट को अचानक रद्द कर दिया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट परिसर में ही इंतजार करने को मजबूर हो गए।

बताया जा रहा है कि कुछ यात्रियों की वीजा अवधि भी समाप्त हो चुकी है, जिसके कारण वे एयरपोर्ट से बाहर नहीं जा पा रहे। इस स्थिति ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। फंसे हुए यात्रियों का कहना है कि खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है और ठहरने को लेकर भी कोई स्पष्ट प्रबंध नहीं किया गया है।

अचानक उड़ान रद्द होने से यात्री मानसिक और आर्थिक दबाव में हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि उनकी सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने के लिए जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए जाएं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *