दिल्ली विधानसभा में पंजाब के वरिष्ठ अधिकारियों की पेशी, आतिशी मामले की एफआईआर पर होगा पक्ष

JALANDHAR Punjab

जालंधर (कशिश): पंजाब के डीजीपी Gaurav Yadav, अतिरिक्त मुख्य सचिव Alok Shekhar और जालंधर की पुलिस कमिश्नर Dhanpreet Kaur आज Delhi Legislative Assembly में पेश हुए। तीनों अधिकारियों की विधानसभा में कार्यवाही जारी है, जहां वे अपना पक्ष रख रहे हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा ने हाल ही में इन अधिकारियों को तलब किया था। समन जारी होने के बाद निर्धारित समय पर वे विधानसभा पहुंचे। मामला उस एफआईआर से जुड़ा है, जो जालंधर में दर्ज की गई थी और जिसे आतिशी प्रकरण से संबंधित बताया जा रहा है। यह एफआईआर कथित तौर पर एक वीडियो को लेकर दर्ज हुई थी।

विधानसभा का कहना है कि संबंधित वीडियो उसकी संपत्ति है। ऐसे में यह प्रश्न उठाया गया कि जब वीडियो दिल्ली विधानसभा की संपत्ति थी, तो जालंधर में किस आधार पर मामला दर्ज किया गया।

इस घटनाक्रम के बाद पंजाब और दिल्ली के प्रशासनिक तथा राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजर विधानसभा की कार्यवाही और संभावित फैसले पर टिकी हुई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *