अमृतसर एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी का बड़ा खुलासा, थाईलैंड से लौटी युवती गिरफ्तार

Punjab

अमृतसरः श्री गुरु राम दास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाईलैंड से अमृतसर पहुंची एक युवती को एन.सी.बी. (नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) और ए.एन.टी.एफ. (एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने डेढ़ किलो से अधिक संदिग्ध नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवती की पहचान आरती कौर, निवासी जिला मुक्तसर साहिब, के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह 10 जनवरी को अमृतसर से थाईलैंड गई थी और वहां से अपने हैंडलर के निर्देशों पर नशीले पदार्थों की खेप लेकर भारत लौटी।

खुफिया एजेंसियों को पहले से इनपुट मिलने के बाद एयरपोर्ट पर युवती की कड़ी निगरानी की गई। जैसे ही वह अमृतसर पहुंची, उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके सामान से करीब 1.5 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद किया गया। आशंका जताई जा रही है कि यह पदार्थ कोकीन या अन्य उच्च श्रेणी का ड्रग हो सकता है।

बरामद नशीले पदार्थों की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह अमृतसर एयरपोर्ट के जरिए थाईलैंड से ड्रग्स तस्करी का अब तक का सबसे बड़ा और अहम मामला हो सकता है। हालांकि, हाल के समय में दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से भारत में नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास बढ़ते देखे गए हैं।

एन.सी.बी. द्वारा आरोपी युवती के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान अंतर्राष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क, हैंडलर्स और देश में मौजूद सप्लाई चेन से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *