जालंधरः हरियाणा पुलिस ने जालंधर के एक प्रसिद्ध मिठाई व्यवसायी अजय अरोड़ा को संदिग्ध हवाला रैकेट और पाकिस्तान के लिए जासूसी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार, एडवोकेट रिज़वान की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा बढ़ा और उसी कड़ी में अजय अरोड़ा का नाम सामने आया। पुलिस टीम ने देर रात दबिश देकर दोनों को पकड़ा और शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश कर 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
जांच में सामने आया है कि मलसियां का रहने वाला अरोड़ा पाकिस्तान में सक्रिय कुछ लोगों के संपर्क में था और उनके कहने पर पैसों का लेन-देन संभालता था। वह हवाला चैन के जरिए धन इकट्ठा कर अपने परिचितों के माध्यम से सुरक्षित ठिकानों पर रखवाता था। पुलिस को उससे करीब 35 लाख रुपए की रिकवरी की उम्मीद है।
इसी दौरान रिज़वान के पास से भी बड़ी राशि, संवेदनशील दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए हैं, जिनकी तकनीकी जांच की जा रही है।
सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि यह नेटवर्क सीमा पार बैठे लोगों के इशारों पर काम करता था और अजय अरोड़ा की भूमिका इसमें प्रमुख बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब केंद्रीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियाँ जाँच में शामिल हो गई हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad