जालंधर के सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी नवीनतम रेट के अनुसार, 24 कैरेट सोना ₹1,29,800 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। गुरुवार की तुलना में यह ₹800 की बढ़ोतरी है, जब इसकी कीमत ₹1,29,000 थी। वहीं 22 कैरेट सोना आज ₹1,20,710 प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है।
चांदी की बात करें तो 23 कैरेट चांदी का भाव ₹1,26,560 प्रति किलोग्राम दर्ज हुआ है।
दूसरी ओर, वायदा बाजार में भी आज (28 नवंबर) तेजी का रुख देखने को मिला। खबर लिखे जाने तक सोने के वायदा भाव में 0.44% की तेजी रही और यह लगभग ₹1,26,062 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं चांदी के वायदा भाव में 0.91% की मजबूती रही, और यह लगभग ₹1,63,949 प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही थी।
इससे पहले गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोना ₹640 गिरकर ₹1,29,460 प्रति 10 ग्राम रह गया था। हालांकि, चांदी के दामों में तेज उछाल आया और इसकी कीमत ₹5,100 बढ़कर ₹1,68,200 प्रति किलोग्राम हो गई।
99.5% शुद्धता वाले सोने के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई थी और यह (सभी कर समेत) ₹1,28,860 प्रति 10 ग्राम रहा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad