जालंधर में बेखौफ चल रहे अवैध लॉटरी स्टाल, पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

JALANDHAR Punjab

जालंधर, 24 अगस्त। जालंधर शहर में कथित तौर पर अवैध लॉटरी स्टालों का कारोबार एक बार फिर धड़ल्ले से चलने के आरोप लग रहे हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में खुलेआम चल रहे इन स्टालों को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ दुकानों पर कथित तौर पर ऐसे लोगों को बैठाया गया है, जो विरोध करने वालों को धमकाने से भी पीछे नहीं हटते। आरोप है कि यदि कोई व्यक्ति इन अवैध गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाता है या कार्रवाई करवाने का प्रयास करता है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने तक की धमकियां दी जाती हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि कुछ समय पहले पुलिस द्वारा अवैध लॉटरी स्टालों के खिलाफ सख्ती दिखाई गई थी, जिसके चलते कई स्थानों पर यह कारोबार बंद हुआ था। लेकिन अब आरोप है कि वही गतिविधियां दोबारा बेखौफ तरीके से शुरू हो गई हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इन स्टालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही?

लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन को चौराहों पर वाहनों के चालान काटने के साथ-साथ शहर में चल रहे अवैध कारोबार पर भी गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। यदि किसी स्थान पर अवैध लॉटरी का कारोबार चल रहा है और वहां लोगों को धमकाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं तो पुलिस को इसकी निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *