डेरा ब्यास प्रमुख ने नाभा जेल में की बिक्रम मजीठिया से मुलाकात

Punjab

बिक्रम सिंह मजीठिया इस समय आय से अधिक संपत्ति के मामले में न्यायिक हिरासत में नाभा जेल में बंद हैं। इससे पहले, तीन दिन पूर्व शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी नाभा जेल पहुंचकर मजीठिया से मुलाकात कर चुके हैं।

नाभा (ब्यूरो): नाभा जेल में बंद शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकातों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों विशेष तौर पर नाभा जेल पहुंचे और उन्होंने मजीठिया से मुलाकात की।

जानकारी के अनुसार बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों दूसरी बार नाभा जेल आकर बिक्रम सिंह मजीठिया से मिले हैं। उनके जेल पहुंचने पर जेल प्रशासन की ओर से औपचारिक स्वागत किया गया और निर्धारित प्रक्रिया के तहत मुलाकात कराई गई।

उल्लेखनीय है कि बिक्रम सिंह मजीठिया इस समय आय से अधिक संपत्ति के मामले में न्यायिक हिरासत में नाभा जेल में बंद हैं। इससे पहले, तीन दिन पूर्व शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी नाभा जेल पहुंचकर मजीठिया से मुलाकात कर चुके हैं।

लगातार हो रही इन मुलाकातों को लेकर राजनीतिक के साथ-साथ धार्मिक हलकों में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और इसे अलग-अलग नजरिए से देखा जा रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *