जी.बी. रोड बना जालंधर रेलवे स्टेशन, चल रहा गंदा धंधा

JALANDHAR Punjab

जालंधर (स्पैशल रिपोर्ट) जालंधर रेलवे स्टेशन के आस-पास का इलाका इन दिनों देह-व्यापार और नशे के गढ़ के रूप में बदनाम होता जा रहा है। शाम ढलते ही यहां माहौल पूरी तरह बदल जाता है और देर रात तक अनैतिक गतिविधियों का दौर चलता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्टेशन के नजदीक स्थित कुछ गेस्ट हाउसेज़ में 1-2 घंटे के आधार पर 700 से 1000 रुपये लेकर देह-व्यापार करवाया जाता है। इसके साथ ही रात के समय नशेड़ियों के झुंड भी यहां सक्रिय दिखाई देते हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सबसे हैरानी की बात यह है कि पुलिस प्रशासन रात होते ही खाने-पीने वाली दुकानों — जैसे ढाबों और स्नैक्स स्टॉल — को तो बंद करा देता है, लेकिन इसी दौरान खुलेआम चल रही अवैध गतिविधियां उनकी नजरों से ओझल कैसे हो जाती हैं? क्या प्रशासन की नजर सिर्फ उन पर है जो रोज़ी-रोटी कमा रहे हैं?

स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि रेलवे स्टेशन के आस-पास पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और इस गंदे धंधे पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि यह क्षेत्र सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण प्रदान कर सके।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *