जालंधर (कशिश): जालंधर सेंट्रल हलके से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक एवं मौजूदा कौंसलर शैरी चड्डा ने होलिका दहन के पावन अवसर पर शहरवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
शैरी चड्डा ने कहा कि हमें इस अवसर पर आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता और सद्भावना को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि त्योहार को पारंपरिक और सुरक्षित तरीके से मनाएं तथा पर्यावरण का भी विशेष ध्यान रखें।
अंत में उन्होंने कहा कि होलिका दहन हमें नकारात्मक सोच को त्यागकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समस्त जालंधर निवासियों के उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन की कामना की।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad