फिरौती न देने पर ज्वैलर पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला

JALANDHAR Punjab

जालंधर (शर्मा): जालंधर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। शहर के एक व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े ज्वैलरी शोरूम में घुसकर असामाजिक तत्वों ने दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल ज्वैलर को परिजन तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह हमला फिरौती से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ज्वैलर को फोन पर 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। रकम देने से इनकार करने पर बदमाशों ने डर फैलाने और दबाव बनाने के मकसद से इस वारदात को अंजाम दिया।

घटना के दौरान पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर दुकान में दाखिल होते हैं, ज्वैलर पर हमला करते हैं और फिर मौके से फरार हो जाते हैं। सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगते ही जांच की रफ्तार तेज कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हमलावरों की पहचान कर ली गई है, जो बस्ती गुजां क्षेत्र से जुड़े बताए जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और फिरौती व हत्या के प्रयास के एंगल से जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *