Friday, March 27, 2026
Google search engine
HomeJALANDHARजालंधर नगर निगम मेयर वीनित धीर के पिता विनोद धीर का निधन,...

जालंधर नगर निगम मेयर वीनित धीर के पिता विनोद धीर का निधन, अचानक हार्ट अटैक से गई जान

जालंधर (पंजाब जागरण): जालंधर नगर निगम के मेयर वीनित धीर के पिता विनोद धीर का आज अचानक निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए टैगोर अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस दुखद खबर से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी शोक की भावना देखने को मिल रही है। जैसे ही विनोद धीर के निधन की सूचना फैली, बड़ी संख्या में शुभचिंतक और परिचित शोक व्यक्त करने पहुंचने लगे।

विनोद धीर के निधन को जालंधर के लिए एक व्यक्तिगत क्षति के रूप में देखा जा रहा है। नगर निगम, राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की ओर से भी शोक संदेश जारी किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page