Friday, March 27, 2026
Google search engine
HomePunjabपी.एस.ई.बी. ने स्कूलों को भेजे नए निर्देश

पी.एस.ई.बी. ने स्कूलों को भेजे नए निर्देश

चंडीगढ़ः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पी.एस.ई.बी.) ने मार्च-2026 में होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं को सुचारू और सुरक्षित तरीके से करवाने के लिए प्रक्रिया को तेज़ कर दिया है। बोर्ड ने राज्य भर के सभी स्कूलों की लॉगइन आई.डी. पर परीक्षा केंद्रों, संबंधित बैंकों और उत्तर-पुस्तिकाएं जमा करवाने वाले कलैक्शन सैंटर्स की अपडेटेड डिटेल्स उपलब्ध करवा दी हैं।

जारी निर्देशों के मुताबिक, जिन शिक्षण संस्थानों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, वहां के स्कूल प्रमुख ‘सेंटर कंट्रोलर’ के रूप में पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे। इसमें प्रश्न पत्रों की सुरक्षा, परीक्षा केंद्र में व्यवस्था और परीक्षा समाप्त होते ही उत्तर-पुस्तिकाएं निर्धारित कलैक्शन सैंटर तक समय पर जमा करवाना शामिल है। यदि किसी स्कूल प्रमुख को अपने केंद्र संबंधी कोई आपत्ति या समस्या हो, तो वे 10 दिसंबर तक जिला शिक्षा अधिकारी (सैकेंडरी) के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं। अधिकारी की ओर से तीन वैकल्पिक स्कूल चुनकर अनुमोदन के बाद ही मामला बोर्ड मुख्यालय में निपटाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page