शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, शनि देव कर्मों का फल देने वाले देवता हैं। यदि कोई व्यक्ति ईमानदारी और मेहनत से जीवन जीता है तो शनि देव उसकी तरक्की का मार्ग प्रशस्त करते हैं। वहीं गलत राह पर चलने वालों को वे सबक भी सिखाते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती, ढैया या अन्य दोषों का प्रभाव होता है, उन्हें शनिवार को कुछ खास उपाय करने चाहिए।
शनिवार को ये करें शुभ—
-
पीपल के पेड़ की पूजा कर तिल के तेल का दीपक जलाएं
-
जरूरतमंदों को काले कपड़े, काले चने, तिल या लोहे का दान करें
-
शनि मंत्र “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप करें
-
हनुमान जी के मंदिर जाकर तेल चढ़ाएं
ऐसा माना जाता है कि इन उपायों को करने से शनि देव की कुदृष्टि हटती है और जीवन में बाधाएं दूर होने लगती हैं।
आस्था और विश्वास के साथ किए गए कर्म ही व्यक्ति के भाग्य को संवारते हैं — यही शनि देव का मूल संदेश है।




